{"_id":"65992e973592827ab10e5c2e","slug":"officials-should-complete-capital-works-on-priority-dc-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-11251-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंजीगत कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंजीगत कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करें अधिकारी : डीसी
विज्ञापन
उपायुक्त ने की अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पूंजीगत कार्यों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा विभाग, लोकनिर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग और वन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पूंजीगत कार्यों की समीक्षा की गई। विभागों को निर्देश दिए गए कि वे कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक गति प्रदान करें। जिन पूंजीगत कार्यों की प्रगति 75 फीसदी या उससे अधिक है को प्राथमिकता पर पूरा करें। इसके साथ ही वर्ष 2024-25 के लिए बजट मांग के लिए पूंजीगत कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र भेजने के बारे में भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने सभी सदस्यों को अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे विकासात्मक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि समाज के संबंधित तबके के लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राहुल दुबे, जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मनीषा गुप्ता, लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता, अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।