फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Officers should work to make the state level Nalwadi fair grand: Deputy Commissioner

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले को भव्य बनाने के लिए कार्य करें अधिकारी : उपायुक्त

Tue, 16 Jan 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Officers should work to make the state level Nalwadi fair grand: Deputy Commissioner
- खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय के बचत भवन में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के प्रबंधों को लेकर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए अभी से प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नलवाड़ी मेले को सफल बनाने के लिए समितियों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने सभी कमेटियों के पदाधिकारी से मेले में नयापन लाने के लिए नए विचारों पर काम करने के निर्देश दिए। कहा कि मेले के दौरान आयोजित किए जा रहे खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अन्य गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता है। इस वर्ष के मेले की सभी गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए समितियों को अगली बैठक तक सुझावों के साथ आने के निर्देश दिए। कहा कि यह मेला जिला बिलासपुर की पहचान है। इसके पुराने स्वरूप को बनाए रखना हम सब का दायित्व है। मेले के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किए बिना नलवाड़ी मेले और अधिक आकर्षित बनाने के अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने कहा कि नलवाड़ी मेले को प्राचीन समय से पशुओं की मंडी से जोड़कर देखा जाता रहा है। आज के दौर में इसमें और अधिक गतिविधियों को जोड़कर इस मेले को और अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि नलवाड़ी मेला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

इस वर्ष 17 से 23 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले नलवाड़ी मेले में हर वर्ग के मनोरंजन का ख्याल रखा जाए, इसके लिए उप समितियों से जुड़े अधिकारियों को अगली बैठक में नए सुझावों के साथ भाग लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed