फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Oath of unity and integrity was administered to the students

Bilaspur News: विद्यार्थियों को दिलाई एकता और अखंडता की शपथ

Sat, 25 Nov 2023 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Oath of unity and integrity was administered to the students
- जिले के स्कूलों और कॉलेजों में मनाया संविधान दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के स्कूलों और कॉलेजों में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी अध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों ने संविधान के अनुसार कार्य करने और देश निर्माण की शपथ ली। साथ ही विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं में संविधान दिवस मनाया गया। सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली। इस उपलक्ष्य पर राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान के निर्माण और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान भारत की विविधता को एकता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने मौलिक अधिकारों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों के बारे में बताया और विद्यार्थियों को इनका पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


जुखाला। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर ध्रुव पाल सिंह ने की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि संविधान के संस्थापकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके योगदान को याद करने के लिए हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक वर्ग में प्रो.सुदामा राम, प्रो. राजेश कुमार, डॉ.जसवंत सिंह सैनी, डॉक्टर कश्मीर सिंह ठाकुर, डॉक्टर देवेंद्र, प्रो. वीरेंद्र शर्मा, डॉ.राम प्रकाश, डॉ.राजेश ठाकुर, प्रो.राजेंद्र, प्रो.प्रेम, प्रो.दीपाली, प्रो.अमित, सीएससीए के पदाधिकारी, गैर शिक्षक वर्ग और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में संविधान दिवस मनाया गया। राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.राम कृष्ण ने की। उन्होंने भारतीय संविधान देश के संचालन की एक निश्चित नियमावली है, जिसके अनुसार लोकतंत्र चलता है। सभी विद्यार्थियों को संविधान में वर्णित अधिकारों और कर्तव्यों का ज्ञान होना चाहिए। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. सीता राम ने कहा कि संविधान दिवस पर हमें संविधान सभा के सभी सदस्यों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा से कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक देशवासी को संविधान में वर्णित अधिकारों और कर्तव्यों के लिए सजग होकर एक जागरूक नागरिक बनना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो.रमेश शर्मा ने संविधान दिवस के इतिहास के बारे में अपने विचार रखे। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

झंडूता के राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। भारत के संविधान के निर्माण के उपलक्ष्य पर प्राचार्य प्रोफेसर अंजू बाला शर्मा ने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।


राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आजादी के अमृत महोत्सव और संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवियों ने संविधान दिवस पर विचार रखे गए। महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में एनएसएस स्वयंसेवियों ने संविधान की उद्देशिका पढ़कर सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलवाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत ने बताया कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव और संविधान दिवस मना रहा है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम सभी अपने संविधान को आत्मसात करते हुए समाज में असमानता, कट्टरता को दूर करने में अपना सहयोग दें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। इसके साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में भी संविधान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed