फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Number of devotees increased in Shri Nayanadevi Ji, offerings decreased

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी, चढ़ावा घटा

Thu, 26 Oct 2023 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
Number of devotees increased in Shri Nayanadevi Ji, offerings decreased
- पिछले साल की तुलना में इस बार शारदीय नवरात्र में 1.57 लाख श्रद्धालु बढ़े
विज्ञापन

- मंदिर न्यास को इस साल 7.62 लाख रुपये चढ़ावा कम हुआ प्राप्त

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में इस साल शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है, लेकिन चढ़ावे में कमी आई है। पिछले साल की तुलना में इस बार के शारदीय नवरात्र में 1.57 लाख श्रद्धालु अधिक मां के दरबार में पहुंचे, लेकिन मंदिर न्यास को 7,62,749 रुपये नकद चढ़ावा कम प्राप्त हुआ है।

साल 2022 के शारदीय नवरात्रों में 1,92,500 श्रद्धालु श्री नयनादेवी जी में पहुंचे थे, जबकि इस साल के शारदीय नवरात्र में 3,49,500 श्रद्धालु पहुंचे हैं। साल 2022 में मंदिर न्यास को 1,21,84,447 रुपये नकद, 379.32 ग्राम सोना और 15.52 किलोग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुआ था, जबकि इस साल के शारदीय नवरात्र में मंदिर न्यास को 1,14,21,698 रुपये नकद, 288.09 ग्राम सोना और 17.49 किलोग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। विदेशी मुद्रा भी इस बार पिछले साल की तुलना में कम प्राप्त हुई है। साल 2022 में अमेरिका के 629 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के 130 डॉलर, सिंगापुर के 95 डॉलर, न्यूजीलैंड के 10 डॉलर, 170 यूरो, मलेशिया के 6 आरएम, कनाडा के 355 डॉलर, कुवैत के छह दीनार और इंग्लैंड के 25 पाउंड प्राप्त हुए थे। इस साल के शारदीय नवरात्र में अमेरिका के 154 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के 175 डॉलर, 20 यूरो, मलेशिया के 2 आरएम, कनाडा के 260 डॉलर और यूएई के 75 दीराम प्राप्त हुए हैं। यह आंकड़े श्री नयनादेवी जी मंदिर न्यास की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed