फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NTPC Koldam celebrates Foundation Day

Bilaspur News: एनटीपीसी कोलडैम ने मनाया स्थापना दिवस

Fri, 05 Jun 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
NTPC Koldam celebrates Foundation Day
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, 26 वर्ष पूरे होने पर हुई वॉकथॉन
विज्ञापन

पौधरोपण और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया
सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम जलविद्युत परियोजना ने 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान परियोजना परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वॉकथॉन और वृक्षारोपण अभियान के साथ हुई। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वरुण गुप्ता ने परियोजना प्रमुख एसएस. राव और अन्य अधिकारियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर संगिनी संघ की अध्यक्षा नर्मदा राव, संघ की अन्य पदाधिकारी, सीआईएसएफ जवान, डीएवी विद्यालय के विद्यार्थी और गृहिणियों ने भी पौधारोपण अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन

इसके बाद परियोजना प्रमुख एसएस राव ने सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों की मौजूदगी में एनटीपीसी ध्वज फहराया। उन्होंने परियोजना की 26 वर्षों की उपलब्धियों और सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में स्थापित कोलडैम परियोजना ने स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कर्मचारियों की मेहनत, तकनीकी दक्षता और बेहतर कार्य संस्कृति के चलते परियोजना ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में एनटीपीसी कोलडैम ने 3612.819 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन दर्ज किया है। वहीं 100.54 प्रतिशत पीक आवर उपलब्धता हासिल कर परिचालन क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया। परियोजना प्रमुख ने कहा कि एनटीपीसी कोलडैम केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रहा है। सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के विकास में योगदान दिया जा रहा है। इस मौके पर विश्व स्वच्छता पखवाड़ा और पर्यावरण दिवस के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में डीसीए सीआईएसएफ विनोद कुमार, मानव संसाधन प्रमुख मंगला हरिन्द्रन, अपर महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण जीके विवेक सहित कई अधिकारी मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed