फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ntpc emloyee protest for demand

अब आखिरी सांस तक लड़ेगें हक की लड़ाई

Mon, 11 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)। Updated Mon, 11 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
ntpc emloyee protest for demand
protest - फोटो : अमर उजाला

जहां एक ओर प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह जिला में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर मांगों और अधिकारों की लड़ाई को लेकर कोल बांध विस्थापित आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


कामगारों को आंदोलन करते हुए 17 दिन हो गए हैं। मगर उनकी बात सुनने और मांगों को पूरा करने के लिए कोई तैयार नहीं। पहले कामगारों ने हड़ताल शुरू की और फिर क्रमिक अनशन लेकिन फिर भी मांगों को नहीं माना गया तो मजबूरी में सोमवार से आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


कोल बांध परियोजना में विस्थापित और प्रभावित मजदूरों की हड़ताल 17वें दिन में प्रवेश कर गई है। सोमवार को मजदूरों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। मजदूर नेता परवेश चंदेल, कोल डैम वर्कर यूनियन कोषाध्यक्ष आशीष गौतम, सुमन, सुरेश और कमल अनशन पर बैठे। उन्होंने मजदूरों की मांगों के लिए कसम ली कि अपनी आखिरी सांस तक मजदूरों की इस लड़ाई को गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर नेता परवेश चंदेल ने कहा कि हड़ताल के 17 दिन बाद भी एनटीपीसी प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी हैं। मजदूर 40 डिग्री तापमान में भूखे प्यासे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और एनटीपीसी के अधिकारी एयर कंडिशनर कमरों में बैठकर झूठे दावे कर रहे हैं कि मजदूरों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं।


वर्कर यूनियन प्रधान अनूप कुमार ने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन के उच्च अधिकारियों ने हड़ताल के दौरान थोड़ी सी कोशिश भी नहीं की कि यह मामला सुलझे, बल्कि इसके विपरीत प्रबंधन और ठेकेदार नए लोगों को काम पर रख रहे हैं।

ये हैं मांगे
कोलबांध परियोजना में विस्थापित व प्रभावितों को स्थाई रोजगार
ठेकेदारी प्रथा बंद करना
एनटीपीसी के अंदर सीधा रोजगार
मजदूरों का न्यूनतम मासिक वेतन 30 हजार हो
कोल बांध परियोजना में श्रम कानून लागू हो
निकाले गए वर्कर की बहाली
एनटीपीसी अस्पताल में मजदूरों और उनके परिवारों को मुफ्त चिकित्सा मिलना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed