{"_id":"57e023684f1c1b223aa8341d","slug":"nsui-burn-effigy-of-pakistan-at-ghumarnvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने फूंका पाकिस्तान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में पाकिस्तान का पुतला जलाते एनएसयूआई के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की एनएसयूआई इकाई ने सोमवार को पूर्व जिला प्रधान अरविंद कालिया की अगुवाई में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सेना के कैंप पर किए हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पूर्व जिला प्रधान अरविंद कालिया ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से करवाया गया आतंकवादी हमला निंदनीय है।
विज्ञापन
इस तरह के हमलों से यह साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान आतंकवाद को शह देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैैनिकों की शहादत बेकाम न जाए, इसके लिए सरकार से कड़ी कार्रवाई अमल में लाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर निखिल कौशल, पप्पू खान, अंकित शर्मा, साजिद, अविनाश, रॉकी, मुकेश, विशाल, रजत और मुकेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।