फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NSS camp starts in Panjagain school

Bilaspur News: पंजगाईं स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू

Sun, 02 Nov 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
NSS camp starts in Panjagain school
पंजगाईं स्कूल में एनएसएस शिविर के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुुत करती हुई छात्र
सात दिवसीय शिविर में 48 स्वयंसेवी भाग ले रहे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजगाईं में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल चड्ढा ने की।

समारोह में सेवानिवृत्त उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग एवं जिला परियोजना अधिकारी दीप चंद गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य ने एनएसएस के महत्व और आवश्यकता के विषय पर मार्गदर्शन किया। कहा कि एनएसएस समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अकेला जमीन टुकड़ा देश नहीं कहलाता बल्कि आपसी एकता भाईचारा आत्मीयता का भाव देश प्रेम का भाव देश या राष्ट्र को बनाता है। एनएसएस प्रभारी संजीव कौशल ने सात दिवसीय विशेष शिविर में एनएसएस का विस्तृत परिचय एवं इतिहास प्रस्तुत किया। साथ ही शिविर में प्रस्तावित गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा की भावना जागृत करना एनएसएस का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर में 48 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य संजू सांख्यान, कविता चंदेल, कुसुम लता, अशोक कैंथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed