{"_id":"62191e8d0c8db567e474e05e","slug":"npsea-officials-marching-on-foot-reached-bilaspur-bilaspur-news-sml400791477","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर पहुंचे पैदल मार्च कर रहे एनपीएसईए के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर पहुंचे पैदल मार्च कर रहे एनपीएसईए के पदाधिकारी
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए पैदल मार्च कर रहे काफिले का स्वागत करने के लिए वैशाखी के सहारे पहुंचा आ?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के आंदोलन के तहत न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ का पैदल मार्च कर रहे पदाधिकारियों का काफिला शुक्रवार को मंडी और बिलासपुर की सीमा पर सलापड़ पुल पर पहुंचा। यहां पर बिलासपुर के पदाधिकारियों ने राज्य अध्यक्ष का स्वागत किया। वहां से बरमाणा-बैरी होते हुए काफिला सुंगल पहुंचा।
एनपीएसईए ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और राज्य कोषाध्यक्ष शशिपाल शर्मा की अगुवाई में कर्मियों ने पदयात्रा मंडी से शुरू की है। मार्च जैसे ही बिलासपुर सीमा पर पहुंचा तो बिलासपुर सदर के प्रधान अजय कुमार डोड ने काफिले का स्वागत किया। जगह-जगह पर कर्मचारियों ने प्रदेशाध्यक्ष समेत उनके साथ चलने वाले साथियों को फूलों के हार पहनाकर उनका इस लड़ाई के लिए आभार जताया।
प्रदीप ठाकुर ने कहा कि तीन मार्च को शिमला पहुंचकर कर्मचारी विशाल प्रदर्शन करेंगे। बिलासपुर सीमा पर पहुंचते ही कर्मचारियों का जुनून देखते ही बना। इस मौके पर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बताया कि पुरानी पेंशन की बहाली पर प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैये से परेशान सरकारी कर्मचारी भारी रोष के चलते राजधानी शिमला के लिए पैदल मार्च करने को मजबूर हैं।
कर्मचारी बिलासपुर जिला मुख्यालय होते हुए 3 मार्च को शिमला पहुंचेंगे और वहां पर विधानसभा का घेराव कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों की पदयात्रा नेशनल हाईवे होकर ही जाएगी। इस दौरान उनके साथ कर्मचारी संगठन व अन्य संगठन भी जुड़ते जाएंगे। यह एक ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन रहेगा।