फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Now the Deputy Commissioner inspected the land in Sungal for Kendriya Vidyalaya

Bilaspur News: सुंगल में बन सकता है केंद्री विद्यालय

Thu, 15 May 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 15 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Now the Deputy Commissioner inspected the land in Sungal for Kendriya Vidyalaya
photo
एम्स बिलासपुर के कर्मचारियों के बच्चों के लिए प्रस्तावित है विद्यालय
विज्ञापन

कई जगह जमीन चिन्हित करने के बाद भी अब तक नहीं हुआ है जमीन का चयन
सुंगल में 200 बीघा भूमि उपलब्ध, औपचारिकताओं की समीक्षा के बाद होगी फाइनल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर की सदर विधानसभा क्षेत्र के सुंगल में वीरवार को उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण किया। एम्स बिलासपुर के कर्मचारियों के बच्चों के लिए सदर में केंद्रीय विद्यालय प्रस्तावित है। लेकिन कई जगह जमीन चिन्हित करने के बाद भी प्रक्रिया अंतिम चरण तक नहीं पहुंची। वहीं अब सुंगल में करीब 200 बीघा भूमि को इसे विद्यालय के लिए देखा जा रहा है। लेकिन सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही इसका चयन किया जाएगा।

विद्यालय के लिए करीब तीन साल में कई बार भूमि चयन किया जा चुका है, लेकिन वन विभाग की स्वीकृति प्राप्त न होने के कारण अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। अब उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बिलासपुर शहर के समीप सुंगल क्षेत्र में संभावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बताया कि सुंगल क्षेत्र में लगभग 200 बीघा भूमि उपलब्ध है, परंतु विद्यालय निर्माण के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तकनीकी और कानूनी औपचारिकताओं की समीक्षा के उपरांत ही भूमि का चयन किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके अतिरिक्त अन्य संभावित स्थलों की भी पहचान की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर विकल्प उपलब्ध रहें। कहा कि एम्स के कर्मचारियों के बच्चों की सुविधा के लिए केंद्रीय विद्यालय की शीघ्र स्थापना होना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय का निर्माण प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण कर फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। बताया कि घुमारवीं में भी केंद्रीय विद्यालय के लिए पूर्व में चयनित भूमि का फॉरेस्ट क्लीयरेंस स्टेज-1 स्वीकृत हो चुका है और शेष औपचारिकताओं को पूर्ण कर वहां भी शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed