फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Now the consumer will get the gas cylinder only after telling the code.

Bilaspur News: अब कोड बताने पर ही मिलेगा उपभोक्ता को गैस सिलिंडर

Thu, 28 Sep 2023 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
Now the consumer will get the gas cylinder only after telling the code.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के निर्देशानुसार एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। अब गैस सिलिंडर की डिलीवरी लेने से पहले आपका मोबाइल फोन ऑन होना चाहिए।

इसके साथ ग्राहक को एक नया यूनिक नंबर डिलीवरी बॉय को देना होगा। नम्होल ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप ठाकुर ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्राप्त करते समय डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेटर कोड) नंबर देना अनिवार्य कर दिया है। यह कदम सिलिंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए उठाया गया है। अक्सर कालाबाजारी के लिए लोग जिनके सिलिंडर कम इस्तेमाल होते हैं, उनके नाम पर बुकिंग करते हैं। इस सत्यापन प्रक्रिया के आने से अब कालाबाजारी पर रोक लगेगी। कहा कि चार नंबर का डीएसी कोड उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आएगा। अगर कोई उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो गैस एजेंसी में आकर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अपने कार्य क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि डिलीवरी के समय डिलीवरी बॉय को डीएसी नंबर जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed