फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Notification for Solan Mayor not issued even after 11 days; BJP threatens agitation.

Bilaspur News: सोलन महापौर की अधिसूचना 11 दिन बाद भी जारी नहीं, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 13 Jul 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Notification for Solan Mayor not issued even after 11 days; BJP threatens agitation.
मंडल अध्यक्ष बोले महापौर के हस्ताक्षर न होने से हो रहे कई कार्य प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के महापौर और उपमहापौर के निर्वाचन को 11 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने अभी तक उनकी प्रशासनिक अधिसूचना जारी नहीं की है। भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने इसे सरकार की प्रशासनिक विफलता करार देते हुए कहा कि यह जनविरोधी सोच और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उदासीनता का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जानबूझकर इस प्रक्रिया को लटकाकर सोलन की जनता को परेशान कर रही है। महापौर के पदभार ग्रहण न कर पाने के कारण नगर निगम के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि महापौर के हस्ताक्षर के बिना हिमाचली प्रमाण-पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को प्रवेश, छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं में भारी परेशानी हो रही है। आम नागरिकों के भी कई प्रमाण-पत्र, प्रशासनिक और विकास संबंधी कार्य रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव और निर्वाचन संपन्न होने के बाद भी अधिसूचना जारी करने में यह विलंब समझ से परे है।
विज्ञापन

शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि इससे यह संदेश जा रहा है कि कांग्रेस सरकार चुने गए जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों का उपयोग करने से रोक रही है। भाजपा सोलन शहरी मंडल ने प्रदेश सरकार से तत्काल अधिसूचना जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे निर्वाचित जनप्रतिनिधि पदभार ग्रहण कर सकें और जनहित के कार्य शुरू हों। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जनादेश का अनादर करती रही, तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed