{"_id":"67b33784374259487a0276c2","slug":"not-only-youth-but-many-families-are-being-ruined-by-chitta-randhir-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132234-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे से युवा ही नहीं, कई परिवार हो रहे तबाह : रणधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे से युवा ही नहीं, कई परिवार हो रहे तबाह : रणधीर
Mon, 17 Feb 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
जुखाला में चिट्टे के खिलाफ आयोजित जागरूकता रैली में भाग लेती महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता । स्रोत
प्रदेश और देश को चिट्टे से बचाने के लिए समाज का साथ आना जरूरी
-भाजपा विधायक ने जुखाला में रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक
-बोले, चिट्टे के खिलाफ बने कानून को और सख्त करे प्रदेश सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में चिट्टे के खिलाफ जुखाला में जागरुकता रैली नकाली। रणधीर ने कहा कि हमारे क्षेत्र, प्रदेश और देश में चिट्टा एक भयंकर समस्या बन गया है। इस नशे से जहां युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है, वहीं कई परिवार इसके कारण तबाह हो गए हैं।
रणधीर ने कहा कि चिट्टे का नशा आज के दौर में प्रमुख समस्या बन चुका है। लेकिन इससे निजात पाने के लिए पूरे समाज को एक साथ आना होगा। किसी एक व्यक्ति के विरोध से इसे खत्म करना मुमकिन नहीं है। इसी के चलते यह जनजागरण अभियान चलाया है। विधायक ने लोगों से अपील की है कि वह अपने बच्चों पर नजर रखें। देखें कि बच्चे कब कहां और किसके साथ जा रहे हैं। बिना वजह घर से बाहर तो नहीं जा रहे। यदि किसी वजह से कोई इस दलदल में फंस चुका है तो उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराकर उसका इलाज करवाएं, ताकि वह इस दलदल से जल्द बाहर निकल सके। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि चिट्टे के खिलाफ बने कानून को और सख्त किया जाए। जो भी व्यक्ति इस कारोबार में संलिप्त हैं, उन्हें पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदेश के सभी लोगों को चिट्टे के प्रति जनजागरण अभियान चला कर सभी को इसके प्रति जागरूक करना होगा तभी इस दलदल से हमारी युवा पीढ़ी बच पाएगी। कहा कि अगर कोई इस तरह का व्यक्ति जो अवैध नशे का कारोबार करता हो उसकी सूचना पुलिस को दे, ताकि यह जहर क्षेत्र में फैलने से रुक सके।
रणधीर शर्मा ने महिलाओं को डस्टबिन भी आवंटित किए। कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। स्वच्छ भारत अभियान के संदेश ने लोगों के अंदर उत्तरदायित्व की एक अनुभूति जगा दी है। अब जबकि नागरिक पूरे देश में स्वच्छता के कामों में सक्रिय रूप से सम्मिलित हो रहे हैं, महात्मा गांधी द्वारा देखा गया ‘स्वच्छ भारत’ का सपना अब साकार होने लगा है। उन्होंने न गंदगी करेंगे, न करने देंगे का मंत्र भी दिया। रैली में श्री नयना देवी जी के मंडल अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर, बृज लाल ठाकुर, शैलेंद्र भड़ोल, निभा ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।