फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   not many senior citizen came in bank today for note exchange

बैंकों में कम दिखे बुजुर्ग, फिर भी लगी रहीं लाइनें

Sat, 19 Nov 2016 11:30 PM IST
अभिषेक सोनी / अमर उजाला, बिलासपुर।
अभिषेक सोनी / अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sat, 19 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
not many senior citizen came in bank today for note exchange
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिलासपुर में पैसे निकालने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को बैंकों से पैसे बदलवाने के लिए बुजुर्गों को दी गई राहत का जिला के बुजुर्गों ने कोई विशेष फायदा नहीं उठाया। बिलासपुर के सरकारी और निजी बैंकों में गिने-चुने बुजुर्गों ने ही पैसे बदलवाए। हालांकि, बैंकों में इसके लिए विशेष व्यवस्था कर रखी थी।

विज्ञापन


जबकि बैंकों में पैसे निकलवाने और जमा करवाने का सिलसिला पूरा दिन जारी रहा। इसमें हर तरह के लोग शामिल रहे। इसके अलावा बैंकों के एटीएम में भी लोगों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

देश में 500 और एक हजार के नोट बंद होने से लोगों को आ रही परेशानी को देखते हुए शनिवार को बुजुर्गों के लिए ही बैंकों में पैसे बदलवाने की विशेष व्यवस्था की गई थी। इससे बुजुर्ग शांतिपूर्वक तरीके से अपने नोटों को बदलवा सकें। मगर बिलासपुर में इसके लिए बुजुर्गों में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई दी। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक करीब 15-20 बुजुर्गों ने ही पैसे एक्सचेंज करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में 5-6 और आईसीआईसीआई बैंक में करीब 15 बुजुर्गों ने नोट बदलवाए। जबकि अन्य बैंकों में एक-एक बुजुर्ग ही पैसे बदलवाने के लिए पहुंचे। हालांकि, बैंक प्रबंधकों की ओर से इस प्रक्रिया के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। बैंकों के बाहर जहां विशेष सूचना लगाई गई थी, वहीं बैंकों में बुजुर्गों के लिए बैठने की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। आईसीआईसीआई बैंक के शाखा प्रबंधक सुमित डोगरा ने बताया कि बैंक में मात्र 15 बुजुर्गों ने ही नोट बदलवाए।

बैंकों में पैसे जमा करवाने व निकलवाने के लिए पहुंचे बुजुर्गों में श्रीराम गुप्ता, रत्न सिंह ठाकुर, जेके नड्डा, पीडी शर्मा और कौशल्या देवी ने बताया कि 500 और एक हजार के नोट बंद होने से लोगों का काफी दिक्कत पेश आ रही है। बैंकों अज्ञैर एटीएम के बाहर लगी लंबी लाइनों से बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। इसके लिए शनिवार को बैंकों में की गई विशेष व्यवस्था से काफी राहत मिली है।

मगर अधिकतर बुजुर्गों ने नोटों को बदलने का कार्य पहले ही कर लिया है। केशव कुमार शर्मा ने कहा कि बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी इस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए। पीएनबी बैंक बिलासपुर के प्रबंधक टीडी शर्मा ने बताया कि बहुत कम बुजुर्ग पैसे बदलवाने के लिए बैंक में आए हैं। जबकि पैसे जमा करवाने और निकलवाने के लिए लोगों की काफी भीड़ बैंक में पहुंची।


एसबीआई बैंक बिलासपुर के वरिष्ठ प्रबंधक बलदेव सिंह मिंहास का कहना है कि बैंक में शनिवार को लोगों की काफी भीड़ रही। लेकिन पैसे बदलवाने के लिए बुजुर्ग न के बराबर बैंक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed