फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nominations for the Baloh-Nanawan Cooperative Society election to be held on October 5 and 6.

Bilaspur News: सहकारी सभा समिति बलोह, ननावां के चुनाव के लिए पांच और छह अक्तूबर को नामांकन

Wed, 30 Sep 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Nominations for the Baloh-Nanawan Cooperative Society election to be held on October 5 and 6.
27 अक्तूबर को होगा मतदान, सात को नामांकन पत्रों की जांच और 16 अक्तूबर को नाम वापसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं विकास खंड के तहत सुभाष कृषि सेवा सहकारी सभा समिति बलोह, ननावां की प्रबंधक समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक पात्र सदस्य पांच और छह अक्तूबर, 2026 को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सभा कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

निर्वाचन अधिकारी शैलजा शर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच सात अक्तूबर को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक होगी। नामांकन के संबंध में लिखित आपत्तियां नौ अक्तूबर को इसी समयावधि में दाखिल की जा सकेंगी। आपत्तियों पर सुनवाई और निर्णय 12 से 14 अक्तूबर तक होगा। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है। इसी दिन दोपहर 1:30 से दो बजे तक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रबंधक समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 27 अक्तूबर को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक निर्धारित मतदान केंद्र पर होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी शैलजा शर्मा और पंजीयन अधिकारी बलदेव सिंह ने समिति के सभी पात्र सदस्यों से निर्धारित समयसारणी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed