फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   No salary for a year and a half, employees of drinking water schemes on the verge of ruin

Bilaspur News: डेढ़ साल से वेतन नहीं, पेयजल योजनाओं के कर्मचारी बदहाली की कगार पर

Sat, 22 Nov 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 22 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
No salary for a year and a half, employees of drinking water schemes on the verge of ruin
श्री नयना देवी जी की पेयजल स्कीम पर तैनात आउटसोर्स कर्मचारी। संवाद
चंगर उठाऊ सिंचाई योजना और नयना देवी पुरानी योजना के कर्मचारियों में रोष
विज्ञापन

बोले- अब आश्वासन नहीं, वेतन चाहिए
वेतन न मिलने से कई कर्मचारी नौकरी छोड़ने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी क्षेत्र की चंगर उठाऊ सिंचाई योजना और नयना देवी पुरानी योजना पर कार्यरत कर्मचारी पिछले डेढ़ साल से वेतन न मिलने के कारण बदहाली की कगार पर पहुंच चुके हैं। ठेकेदारी प्रथा के तहत काम कर रहे ये कर्मचारी रोज पानी की आपूर्ति तो संभाल रहे हैं, लेकिन उनके अपने घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई कर्मचारियों ने भूखे रहने की बात तक कही है।

कर्मचारियों के मुताबिक विभाग और ठेकेदार की उदासीनता ने उनकी जीवनचर्या तहसनहस कर दी है। करीब 30 लाख रुपये का भुगतान विभाग और ठेकेदार की फाइलों में अटका हुआ है। पहले जहां योजना पर 32 कर्मचारी तैनात थे, अब वेतन न मिलने से केवल 23 कर्मचारी ही बचे हैं। कर्मचारी अजय कुमार, विजय कुमार, देवेंद्र, कुलवंत, शशिपाल, गुरुदेव, बलबीर, राकेश सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि वे छह महीने से लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें वेतन के रूप में कुछ भी नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, पैसा नहीं। दूसरी ओर दबट की मध्य उठाऊ सिंचाई योजना के कर्मचारी भी इसी दर्द से गुजर रहे हैं। उनका भी वेतन बकाया है। कई कर्मचारी मजबूरी में नौकरी छोड़ चुके हैं। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विभागीय अधिकारियों और यहां तक कि लेबर कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। उधर, शनिवार को श्री नयना देवी में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। लोग पूरे दिन पानी के लिए तरसते रहे। इस बारे में अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। दबट योजना के कर्मचारियों ने बताया कि अधिशासी अभियंता की ओर से 25 नवंबर तक वेतन दिलाने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन कर्मचारी अब आश्वासनों से तंग आ चुके हैं। कर्मचारियों का साफ कहना है कि यदि शीघ्र वेतन जारी नहीं हुआ, तो योजना बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed