फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   No parking for trucks engaged in cement industry, jammed

सीमेंट उद्योग में लगे 1600 ट्रकों के लिए नही पार्किंग की व्यवस्था, लग रहा जाम

Thu, 03 Feb 2022 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
No parking for trucks engaged in cement industry, jammed
एडीसी बिलासपुर के साथ आयोजित बैठक के दौरान अल्ट्राटैक सीमेंट उद्योग में कार्यरत परिवहन सभाओं के - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। अल्ट्राटैक सीमेंट उद्योग में कार्यरत ट्रक ऑपरेटरों की विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर एडीसी बिलासपुर तोरूल एस रवीश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैैठक में उपस्थित परिवहन सभाओं के पदाधिकारियों ने पार्किंग, पासिंग और खस्ताहाल सड़क की समस्या को सुलझाने की मांग प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों का कहना था कि उद्योग में लगे 1600 ट्रकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण ट्रकों को मजबूरन सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता है। जिससे अक्सर जाम की स्थित पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ट्रकों की पासिंग बिलासपुर में न कर रानीकोटला मैदान में की जाए, ताकि ऑपरेटरों के समय और धन की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि जब्बपुल से शालूघाट तक 17 किलोमीटर सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। इस सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी अल्ट्राटैक सीमेंट उद्योग की है। उन्होंने मांग की कि सड़क की मुरम्मत जल्द करवाई जाए। परिवहन सभा खारसी के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि उपरोक्त मांगों को एडीसी ने जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए एसडीएम सदर की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। यह कमेटी मौके पर जाकर जायजा लेगी और एक महीने की भीतर दोबारा बैठक की जाएगी। बैठक में परिवहन सभा खारसी के चेयरमैन परमानंद ठाकुर, चमन शर्मा, कुलदीप शर्मा, कोहिनूर सभा के प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर, महासचिव मान सिंह ठाकुर, भूतपूर्व सैनिक परिवहन सभा के प्रधान के. सुरेंद्र कुमार, महासचिव जोगिंद्र पाल, अल्ट्राटैक सीमेंट कंपनी के पदाधिकारी कूलीन देशमुख और प्रदीप आहलूवालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed