{"_id":"633f061171014374387eddd2","slug":"no-option-for-classroom-and-teacher-bilaspur-news-sml4240984186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एवं कक्षा कक्ष का कोई विकल्प नहीं: डॉ. लखनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एवं कक्षा कक्ष का कोई विकल्प नहीं: डॉ. लखनपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक एवं कक्षा कक्ष का कोई विकल्प नहीं: डॉ. लखनपाल
घुमारवीं कॉलेज में जीव विज्ञान विभाग ने विशेष व्याख्यान का आयोजन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के वनस्पति विज्ञान और जीव विज्ञान विभाग ने विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम में जीव विज्ञान विभाग से सेवानिवृत विभागाध्यक्ष डॉ. टीएन लखनपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। व्याख्यान में हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्राध्यापक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने अपने विचार रखे।
डॉ. टीएन लखनपाल ने कहा कि बेशक आज शिक्षा पद्धति में तकनीकी परिवर्तन हो चुका है। लेकिन फिर भी शिक्षक, कक्षा कक्ष और चाक-डस्टर का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने अपने व्याख्यान में बीएससी मेडिकल, एमएससी प्रथम वर्ष और दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों का भविष्य मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विषय और जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे। डॉ. लखनपाल ने उनका जवाब दिया। इस मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक सुरेश शर्मा ने डॉ. टीएन लखनपाल का परिचय देकर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. का व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी होगा। इस अवसर पर प्रो. जनेऊ, प्रो. बोविंदर कटोच, प्रो. परवीण सांख्यान सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।