फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   No clue of boat driver drowned in Govind Sagar lake

गोविंद सागर झील में डूबे युवक का नहीं चला पता

Sat, 03 Jul 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
No clue of boat driver drowned in Govind Sagar lake
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। शुक्रवार शाम तूफान से भाखड़ा बांध के समीप गोविंद सागर झील में डूबे बोट चालक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन को एनडीआरएफ की टीम बुलानी पड़ी है।
विज्ञापन

युवक के परिवार को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के तौर पर 20 हजार की राशि प्रदान की गई है। शनिवार सुबह बीबीएमबी की टीम और होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन काफी मशक्कत करने के बाद भी न तो बोट का पता चला और न ही बोट चालक का। उस स्थान पर गहराई बहुत ज्यादा है। इससे बीबीएमबी की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। होमगार्ड की टीम में कंपनी कमांडेंट गुरुदेव, बलजीत, मेहर सिंह लखबीर, ऋषि कुमार, उमेश चंद्र, नरेश कुमार प्रीतम मौके पर ऑपरेशन में जुटे रहे। एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि जहां पर यह बोट डूबी है वहां पर पानी की गहराई ज्यादा है।
विज्ञापन

इस कारण टीम को रेस्क्यू करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पिंजौर से लगभग 10 लोगों की एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। वहीं बीबीएमबी के डिप्टी चीफ इंजीनियर एचएल कंबोज ने बताया कि बीबीएमबी ने अपने गोताखोर उस स्थान पर भेजे थे जहां पर बोट डूबी थी। बीबीएमबी के पास जो गोताखोर हैं वे 100 फीट की गहराई तक की जा सकते हैं, लेकिन जहां पर वोट डूबी है वहां की गहराई 200 फीट से ज्यादा है इसलिए गोताखोरों को कोई सफलता नहीं मिल पाई। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने भाखड़ा पंचायत के खुलमी गांव के युवक प्रदीप कुमार के गोबिंदसागर झील में डूबने पर गहरा दुख प्रकट किया है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन हरसंभव सहायता कर रहा है। इसके अलावा विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed