फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   No action is being taken on irregularities in land acquisition: Chandel

भू अधिग्रहण में अनियमितताओं पर नहीं हो रही कार्रवाई : चंदेल

Sun, 14 Nov 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
No action is being taken on irregularities in land acquisition: Chandel
बिलासुपर। कीरतपुर नेरचौक अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में हुए बदलाव और भूमि अधिग्रहण से उत्पन्न विषयों पर फोरलेन विस्थापित और प्रभावित समिति ने मुहाल बलोह में बैठक की।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अध्यापक और ग्राम सुधार समिति के प्रधान बिशन सिंह चंदेल ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें मल्यावर के लोगों ने भी भाग लिया। भू-मालिकों ने आरओडब्ल्यू के अंदर बाहर हुए नुकसान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक ओर नेशनल हाईवे की मध्य लाइन को फिक्स न करते हुए राइट और लेफ्ट में जीपीएस कवाडीनेटस विद के एमएल फाइल के साथ बाउंड्री पिल्लरों में अंकित नहीं कर रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर भूमि अधिग्रहण में बरती अनियमितताओं पर प्रशासन कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। एसडीएम घुमारवीं ने अनियमितताओं पर उपायुक्त को संबंधित रिपोर्ट में वस्तु स्थिति से अवगत करवाया है। वहीं आरओडब्ल्यू के बाहर हुए नुकसान पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बैठक में लोगों ने मुहाल बलोह के खसरा नंबर 58/2 का हवाला देते हुए कहा कि उपरोक्त परियोजना में अधिग्रहित किए खसरा नंबर मौका पर तैयार ततिमाजात में 57 करूकान दर्ज कर दिए। जबकि मुसाबी में 37 करूकान ही दर्ज है जिसमें 20 करूकानो की भिन्नता पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अन्य खसरा नंबरों के ततिमाजात में स्याही फैलाव की आड़ लेकर रिकॉर्ड पढ़ने योग्य नहीं है के बारे में रिपोर्ट दर्ज की है। इसकी जांच क्षेत्रीय अभिकरण रोहिण पटवार सर्कल मलयावर के पटवारी हलका ने की। तत्कालीन तहसीदार ने नियमानुसार पुष्टि की जा चुकी है। पटवारी की इस रिपोर्ट पर आज दिन तक कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने पटवारी के उस बयान का भी एतराज जताया जिसमें उन्होंने तहसीलदार को संबोधित पत्र में कहा है कि उपरोक्त मुहाल में अधिग्रहित भूमि के इंतकालों को एनएचएआई के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा दर्ज और तस्दीक किया गया है। इसलिए अनियमितताओं की पुष्टि एनएचएआई के लिए भेजे जाना उचित है। ग्रामीणों ने कहा कि जब रिकॉर्ड पढ़ने योग्य ही नहीं था, तो इस रिकॉर्ड को संबंधित तहसील ने किस आधार पर पटवार सर्कल में लेकर रखा हुआ है। वहीं अब तक क्षेत्रीय अभिकरण ने इस गंभीर विषय के बारे में उच्चाधिकारियों को समयानुसार बताना क्यों उचित नहीं समझा।

उन्होंने उपायुक्त से ऐसे फील्ड कानूनगो और पटवारी की बदली कर इनकी जगह किसी दूसरे पटवारी, कानूनगो की नियुक्ति की मांग की है। बैठक में सोहन सिंह, अमर सिंह, प्रीतम सिंह, रूपलाल, मस्त राम, विजय कुमार, महेंद्र चंदेल, जोध सिंह, जगरनाथ, निखिल चंदेल, सीता राम, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, बृजलाल, जगीर सिंह, जगरूप सिंह, सुभाष सिंह, जय सिंह, रत्न सिंह, राम सिंह, प्रेम सिंह समिति के सदस्य बुद्धि राम, बलदेव शर्मा, रत्न लाल, जगदीश राम और फोरलेन विस्थापित और प्रभावित समिति के महासचिव मदनलाल शर्मा बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed