फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nitish Kumar in chess, Chetan Kumar first in table tennis

सांप के काटने ये मलोट गांव के पांच वर्षीय रितिक की मौत

Thu, 23 Sep 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar in chess, Chetan Kumar first in table tennis
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील की मरहाणा पंचायत के मलोट गांव में सर्पदंश से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। हर कोई बच्चे की मौत से स्तब्ध है।
विज्ञापन

मलोट गांव के हरमीत सिंह ने बताया कि बुधवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। हरमीत ने बताया कि रोजाना की तरह उनका पांच वर्षीय बेटा रितिक उनके साथ सो गया। वीरवार सुबह करीब 4 बजे बेटा करहाने लगा।
विज्ञापन

तब उन्होंने लाइट जलाकर बेटे को देखा तो बेटे ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रही है। हरमीत के मुताबिक बेटे रितिक की एकाएक तबीयत खराब होने लगी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। हरमीत ने बताया कि वे बेटे को भराड़ी अस्पताल ले गए। जहां से उसे हमीरपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में बेटे की तबियत ज्यादा खराब होने लगी। इसी दौरान वे उसे भोटा अस्पताल ले गए जहां पर रितिक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक उनके बेटे के गले में सांप के काटने के निशान थे। पांच वर्षीय मासूम की एकाएक मौत होने से जहां पूरा परिवार सदमे में है। वहीं क्षेत्र के लोग भी मासूम की मौत से शोक में हैं। रितिक की 10 वर्षीय एक बड़ी बहन है। नन्हें रितिक के जाने से पूरा परिवार टूट गया है। इससे पहले बुधवार को बद्दाघाट के नजदीक कठलग गांव में 14 वर्षीय युवती की सांप के काटने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed