{"_id":"614cbad08ebc3e0de3495886","slug":"nitish-kumar-in-chess-chetan-kumar-first-in-table-tennis-bilaspur-news-sml3849174119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज में नितिश व टेबल टेनिस में चेतन कुमार ने झटका प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज में नितिश व टेबल टेनिस में चेतन कुमार ने झटका प्रथम स्थान
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में विश्व पर्यटन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता के द?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में विश्व पर्यटन सप्ताह के तीसरे दिन वोकेशनल विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए इंडोर खेलों का आयोजन किया गया। इसमें शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिता शामिल रही।
इन प्रतियोगिताओं में 15 बच्चों ने भाग लिया। बी वॉक विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य डॉ. परवेश शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अन्य भाग में डॉ. परवेश शर्मा ने बच्चों को खेलों के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि कैलोरी जलाने के लिए टेबल टेनिस एक मजेदार और आसान तरीका हो सकता है। इस खेल में चोट और गिरने का खतरा भी काफी कम है। यह खेल आपकी एकाग्रता और सजगता को बढ़ा सकता है। शतरंज दीमाग को फिट रखने से आपकी कार्यक्षमता में इजाफा करता है। शतरंज का खेल खेलने वाले व्यक्ति की एकाग्रता क्षमता अन्य की तुलना में बहुत अधिक होती है। खेल प्रतियोगिता के तहत शतरंज में प्रथम स्थान नीतीन, द्वितीय विशाल पाराशर और तृतीय स्थान विशाल ने प्राप्त किया। वहीं टेबल टेनिस में प्रथम स्थान चेतन कुमार, द्वितीय आर्यन साजिद और तृतीय स्थान नीतीश कुमार ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में बी वॉक विभाग के प्रो. अमित, प्रो. पूर्वेश, प्रो. विनोद, प्रो. कर्मचंद, प्रो. प्रेम, प्रो. किशोर और गौतम दत्त विशेष रूप से उपस्थित रहे।