फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nitika won the title of Kahlur Queen

Bilaspur News: नितिका ने जीता घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव में कहलूर क्वीन का खिताब

Sat, 08 Apr 2023 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nitika won the title of Kahlur Queen
भगेड़ (बिलासपुर)। जिला स्तरीय 34वें घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव में आयोजित कहलूर क्वीन प्रतियोगिता का खिताब नितिका ने अपने नाम किया। वहीं पायल ने प्रथम उपविजेता और प्रजा ने द्वितीय उपविजेता का खिताब हासिल किया।तीन दिन तक चली कहलूर क्वीन प्रतियोगिता में कहलूर परिधान, भारतीय परिधान ,टेलेंट, साड़ी और प्रश्नोतरी राउंड में 10 प्रतिभागियों जानवी शर्मा, वेदांती, नेहा, वंदना, आस्था कौंडल,पायल मलिक, प्रजा शर्मा, आरती शर्मा वैशाली शर्मा और नितिका ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेर कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस प्रतिस्पर्धा में निर्णायक मंडल में शालू ठाकुर, फूलां चंदेल और विगत वर्ष की कहलूर क्वीन ताज की विजेता सरोज शामिल थे। कार्यक्रम में बड़सर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। उन्होंने और विवेक कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को ताज पहना कर पुरस्कृत किया। विजेता को 11,000 , प्रथम उपविजेता को 9000 और द्वितीय उपविजेता को 7000 हजार रुपये की नकद राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पार्षद अश्वनी रतवान, कपिल शर्मा, निशा चोपड़ा, उर्मिला, पूर्व अध्यक्ष सतपाल, राजीव शर्मा और हेमराज सांख्यान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed