{"_id":"64eb27103dd2cb35b006dba6","slug":"niti-aayog-has-also-appreciated-the-efficient-management-of-the-chief-minister-dharmani-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-4651-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के कुशल प्रबंधन की नीति आयोग ने भी की सराहना : धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के कुशल प्रबंधन की नीति आयोग ने भी की सराहना : धर्माणी
विज्ञापन
विधायक ने कोट, हंबोट, हटवाड़ में लिया नुकसान का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। विधायक राजेश धर्माणी ने कोट, हंबोट और हटवाड़ में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए उचित कदम उठाने के दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि घुमारवीं की जनता मेरा परिवार है, मैं अपने परिवार के साथ दुखद घड़ी में हमेशा खड़ा रहूंगा। प्रदेश में इतनी बड़ी त्रासदी हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री दिन रात करके प्रदेश की जनता के साथ प्रभावित लोगों के साथ मौके पर खड़े दिखे। इसके चलते ही विश्व बैंक के बाद अब नीति आयोग ने भी राज्य में आपदा की स्थिति से प्रभावशाली तरीके से निपटने में मुख्यमंत्री के कुशल प्रबंधन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी ने एक पत्र के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की। पत्र में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार, आपदा प्रबंधन टीमों सहित अन्य सभी हितधारक, जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश में आपदा के पहले दिन से ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा राहत मैन्युअल में मुआवजा राशि भी पांच से दस गुना तक बढ़ा कर आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान की गई है।