फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nisha became the president of Asha worker union of Jhanduta block.

Bilaspur News: झंडूता खंड की आशा कार्यकर्ता यूनियन की अध्यक्ष बनीं निशा

Mon, 17 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nisha became the president of Asha worker union of Jhanduta block.
- दुर्गा माता मंदिर में हुए झंडूता खंड की आशा कार्यकर्ता यूनियन के चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं/झंडूता (बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड झंडूता इकाई की आशा कार्यकर्ता यूनियन के चुनाव सेवानिवृत्त स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल की अध्यक्षता में दुर्गा माता मंदिर खरोटा में हुए। यह चुनाव ग्राम विकास समिति सदस्य रीना चंदेल और सोमा देवी की देखरेख में आयोजित हुए।

चुनाव में निशा शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि रीता देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुषमा देवी और सुनीता को उपाध्यक्ष, रेखा ठाकुर को महासचिव, राम कली को सहसचिव, प्रोमिला को कोषाध्यक्ष, सीमा को सहकोषाध्यक्ष, श्यामा देवी को मुख्य सलाहकार, चंपा देवी को मीडिया प्रभारी, आशा कुमारी को संगठन मंत्री, विजय कुमारी को लेखाकार, रेणु कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। चुनाव के बाद नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को विभिन्न स्तरों पर आ रही समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों और सरकार के समक्ष अपनी बात रखने का निर्णय लिया गया। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से आशाओं के लिए नीति बनवाने और वर्तमान में मिल रहे मानदेय में केंद्र के हिस्से में बढ़ोतरी करने जैसी मांगों को लेकर मिलने का भी निर्णय किया गया। बैठक में नीना, सरोज, सीमा, अनीता, बबली, प्रेमलता, आशा, किरण, कंचन, किरण आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed