फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NH-5 remained closed for two hours due to a landslide at Nathpa Jhula

Bilaspur News: नाथपा झूला में भूस्खलन से दो घंटे बंद रहा एनएच पांच

Mon, 10 Aug 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
NH-5 remained closed for two hours due to a landslide at Nathpa Jhula
. उरनी के वैकल्पिक मार्ग से भेजे गए वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। किन्नौर के नाथपा झूला में सोमवार को भारी भूस्खलन हुआ। इससे एनएच-पांच बंद हो गया। एनएच पर करीब दो घंटे यातायात ठप रहा। इससे कुछ देर जाम की स्थिति भी बन गई। हालांकि, वाहनों को बाद में उरनी वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। नाथपा झूला में दोपहर करीब डेढ़ बजे पहाड़ से पत्थर गिरने लगे, जिससे यातायात को रोक दिया गया। देखते ही देखते बड़ी चट्टानें और मलबा भी पहाड़ से गिरने लगा। भूस्खलन के बाद एनएच पर मलबा इकट्ठा हो गया। इसके बाद वाहनों को वाया उरनी भेजा गया। हाईवे से मलबा हटाने के लिए करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत यह रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। बता दें कि नाथपा झूला के पास पहाड़ से लगातार पत्थर गिरने रहते हैं। यह जगह भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article