फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Newly created Patwar circle in Kharsi dedicated to the public

खारसी में नव सृजित पटवार वृत्त जनता को समर्पित

Thu, 30 Dec 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Newly created Patwar circle in Kharsi dedicated to the public
खारसी में नव सृजित पटवार वृत्त के शुभारंभ के दौरान उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विधाय - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। खारसी में नव सृजित पटवार वृत्त वीरवार को जनता को समर्पित कर दिया गया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने पटवार वृत्त का विधिवत शुभारंभ किया। इसी के साथ ही क्षेत्र के लोगों की अरसे से चली आ रही पटवार वृत्त की मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर रणधीर शर्मा ने इस पटवार वृत्त के अंतर्गत 12 गांवों के लगभग 4000 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जब-जब भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार आती है तब विकास के कार्य भी होते हैं ,जनता की समस्याओं का समाधान होता है।
विज्ञापन

वहीं गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं भी बनाई जाती हैं। परंतु जब भी कांग्रेस की सरकारें आती है विकास भी थम जाता और न ही जनता की समस्याओं का समाधान होता है और न ही गरीबों के लिए कोई योजना बनाई जाती है। दोनों पार्टियों में यही अंतर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ी है और ये विचारधारा हमें बताती है कि हमने इस देश की सेवा में काम करना है और देश की जनता की सेवा के लिए काम करना है। जनता की सेवा तभी होगी जब उनकी समस्याओं का समाधान होगा और उनके लिए विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रेमसिंह ठाकुर, तहसीलदार सदर, आत्मदेव, सुरेंद्र भारती, संतराम कौंडल, रोशन लाल शर्मा, जोगिंद्र चंदेल, प्रधान पंचायत कुमारी जागृति, प्रधान सुई सुरहाड़ अरुणा शर्मा, छकोह पंचायत प्रधान लता चंदेल, उप प्रधान श्यामलाल, हरि राम ,बाबूराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed