{"_id":"6784ffcf1d8a5f86eb006e8b","slug":"new-stage-will-be-built-in-girls-school-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-130172-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कन्या पाठशाला घुमारवीं में बनेगा नया स्टेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कन्या पाठशाला घुमारवीं में बनेगा नया स्टेज
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने 10 लाख रुपये का बजट किया जारी
मंच निर्माण के अलावा होंगे मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में नया स्टेज बनेगा। मंच निर्माण के लिए शिक्षा विभाग ने बजट भी जारी कर दिया है। इसके निर्माण में 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
स्कूल में नए स्टेज के निर्माण के अलावा मरम्मत कार्य भी किए जाएंगे। स्कूल में स्टेज निर्माण का कार्य निजी कंपनी को सौंपा है। नए स्टेज में टीन की शेड लगवाई जाएगी। नए स्टेज को पुराने की तुलना में अधिक चौड़ा और लंबा बनाया जाएगा। स्टेज को चारों तरफ से कवर किया जाएगा। स्कूल का पुराना स्टेज छोटा होने के कारण प्रार्थना, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां को करवाने में पाठशाला प्रबंधन को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्टेज पर अतिथियों को बिठाने के लिए स्थान भी कम पड़ता था। स्टेज पर छत न होने के कारण भारी बारिश और धूप में समारोह करवाने के लिए टेंट वालों से आर्टिफिशियल स्टेज बनवाना पड़ता था। नया शेड वाला स्टेज बनने से हर मौसम में उसका प्रयोग किया जा सकेगा। साथ ही स्कूल प्रबंधक का टेंट का खर्चा भी बचेगा।
कन्या पाठशाला घुमारवीं में स्टेज निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसके लिए बजट उपलब्ध करवा दिया गया है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। नया स्टेज बनने से छात्राएं और स्कूल प्रबंधक इसका अच्छा प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री