फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   New PTA committee formed at Naina Devi College

Bilaspur News: नयना देवी कॉलेज में पीटीए की नई समिति गठित

Sun, 13 Sep 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
New PTA committee formed at Naina Devi College
राजकीय महाविद्यालय नयना देवी जी में गठित पीटीए के पदाधिकारी। स्रोत: कॉलेज
रामपाल अध्यक्ष व राम लाल चुने उपाध्यक्ष,डॉ. अजय चौहान बने सचिव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना जी(बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय नयना देवी जी में शनिवार को पीटीए जनरल हाउस की बैठक में नई पीटीए समिति का गठन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजकुमार की देखरेख में हुई बैठक में अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में रामपाल को पीटीए अध्यक्ष, राम लाल को उपाध्यक्ष और डॉ. अजय चौहान को सचिव चुना गया।

चनन सिंह को संयुक्त सचिव, गोकुल राम को कोषाध्यक्ष और प्रोमिला देवी को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। वहीं ज्ञानो देवी को सदस्य और विकास को पीटीए क्लर्क नियुक्त किया गया। जनरल हाउस में विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ उनके सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल बनाने तथा विद्यार्थियों की जरूरतों को लेकर नियमित संवाद बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा महाविद्यालय के विकास से संबंधित विभिन्न विषय बैठक में चर्चा के केंद्र में रहे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने नई पीटीए समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में बेहतर परिणाम के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और महाविद्यालय प्रशासन का आपसी सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed