{"_id":"64e0ae6281bbb9d7da031399","slug":"neuro-surgeon-dr-ashish-sharma-will-give-three-months-salary-to-the-chief-ministers-relief-fund-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-4262-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: न्यूरो सर्जन डॉ. आशीष शर्मा मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे तीन माह का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: न्यूरो सर्जन डॉ. आशीष शर्मा मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे तीन माह का वेतन
विज्ञापन
-एम्स बिलासपुर में बतौर न्यूरो सर्जन दे रहे हैं सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में तैनात न्यूरोसर्जन डॉ. आशीष शर्मा ने अपने तीन माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष देने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने एम्स कार्यकारी निदेशक डॉ. वीर सिंह नेगी को पत्र लिखकर सूचित किया है।
प्रदेश में आई आपदा में मदद के लिए लगातार लोगों के हाथ बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में एम्स के डॉक्टर आशीष शर्मा ने बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। उन्होंने तीन माह का वेतन राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। कार्यकारी निदेशक को दिए पत्र में उन्होंने बताया कि प्रदेश में भारी बरसात से अधिक नुकसान हुआ है। लोगों की जान भी इस आपदा में गई है। प्रदेश में कृषि, परिवहन, सड़क, मकानों सहित प्रदेश के पर्यटन को भी बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। प्रदेश के हर जिले में नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए अगस्त, सितंबर और अक्तूबर माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देंगे। डॉ. आशीष शर्मा न्यूरोलॉजी विभाग में बतौर विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश में आई आपदा के बीच लोग लगातार मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता कर रहे हैं। इसी कड़ी में डॉ. आशीष शर्मा का यह एक सराहनीय कदम है।