फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   neha sharma stood first in poster making pratiyogita in jukhala college

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नेहा शर्मा रहीं प्रथम

Fri, 29 Oct 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
neha sharma stood first in poster making pratiyogita in jukhala college
राजकीय महाविद्यालय जुखाला में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी और प्रोफे - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जुखाला कॉलेज में रक्तदान विषय पर शुक्रवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू बाला शर्मा ने की।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में रक्तदान क्या है, रक्तदान कौन कर सकता है, रक्तदान के फायदे और नुकसान रक्तदान के बाद की देखभाल इत्यादि विषय पर पोस्टर बनाए गए। कॉलेज के प्रोफेसर सुदामा , प्रोफेसर राजकुमार तथा प्रोफेसर हेमलता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में नेहा शर्मा ने प्रथम, अम्बिका ने द्वितीय तथा नेहा ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेड रिबन क्लब के प्रभारी और कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर सोनिया राठौर ने बताया कि टीबी पर भी एक मिनट की वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की अर्चना प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष की नेहा शर्मा द्वितीय तथा बीएससी तृतीय वर्ष की नेहा ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजू बाला ने विजेताओं को 1000, 500 और 300 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर राजेंद्र शर्मा, प्रोफेसर नितेश और प्रोफेसर दीपिका शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed