{"_id":"69d7ad959348de29420e1db4","slug":"negligence-of-the-four-lane-construction-company-shopkeepers-staged-a-symbolic-road-blockade-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157698-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन निर्माण कंपनी की लापरवाही, दुकानदारों ने किया सांकेतिक चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन निर्माण कंपनी की लापरवाही, दुकानदारों ने किया सांकेतिक चक्का जाम
Thu, 09 Apr 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
नम्होल चौक पर दुकानदारों ने किया चक्का जाम। स्रोत: जागरूक पाठक
चौक पर उड़ रही धूल से दुकानदार परेशान, दी चक्का जाम की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नम्होल चौक पर फोरलेन कंपनी की ओर से सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों को मिट्टी से भरने के बाद अब स्थानीय दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। गाड़ियों की आवाजाही के चलते सड़क पर उड़ रही धूल ने आसपास के व्यापारियों और लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
वीरवार शाम को दुकानदारों ने 15 मिनट चक्का जाम कर कंपनी को दो दिनों का समय दिया है कि अगर सड़क पर टारिंग नहीं की गई तो दो दिन के बाद सुबह 10 बजे से सड़क मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन ओर कंपनी की होगी। दुकानदारों का कहना है कि कंपनी ने स्थायी समाधान करने के बजाय केवल औपचारिकता निभाते हुए गड्ढों में मिट्टी डाल दी, जिससे अब हालात और खराब हो गए हैं। दिनभर उड़ती धूल दुकानों के अंदर तक पहुंच रही है, जिससे सामान खराब हो रहा है और ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि मिट्टी डालने के बजाय नम्होल चौक पर जल्द से जल्द टारिंग करवाई जाए, ताकि लोगों को धूल से राहत मिल सके। उनका कहना है कि यह मुख्य चौक होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है, ऐसे में अस्थायी समाधान कारगर नहीं है।