फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC unit launched at Shiva International School

Bilaspur News: शिवा इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुई एनसीसी यूनिट

Fri, 21 Aug 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
NCC unit launched at Shiva International School
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में एनसीसी यूनिट की शुरुआत करते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और राष्ट्रसेवा का मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एनसीसी यूनिट की शुरुआत की गई। यूनिट का संचालन 1 हिमाचल प्रदेश नौसेना एनसीसी इकाई बिलासपुर के मार्गदर्शन में किया जाएगा। यूनिट के कमांडर सज्जन कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना और शारीरिक दक्षता से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, योग, सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व गतिविधियों में भी विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने कहा कि एनसीसी यूनिट की शुरुआत स्कूल के लिए गौरव की बात है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होगी और वे जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित होंगे। विद्यालय प्रबंधन ने 1 हिमाचल प्रदेश नौसेना एनसीसी इकाई बिलासपुर के कमांडर सज्जन कुमार और एनसीसी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवा एजुकेशन सोसाइटी की सचिव मधु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed