{"_id":"652e735e056d57a99f0eee34","slug":"ncc-cadets-rowed-421-kilometers-in-ten-days-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-7268-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दस दिन में एनसीसी कैडेट्स ने किया 421 किलोमीटर नौकायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दस दिन में एनसीसी कैडेट्स ने किया 421 किलोमीटर नौकायन
विज्ञापन
-लुहणू मैदान में आयोजित हुआ दस दिवसीय शिविर का समापन समारोह
-एनसीसी अधिकारियों ने विद्यार्थियों से की एनसीसी ज्वाइन करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से आयोजित 10 दिवसीय नौकायन शिविर का समापन समारोह लुहणू मैदान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप कमांडर शिमला ब्रिगेडियर रोविन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कैडेट्स को इस शिविर को पूरा करने पर बधाई दी।
उन्होंने बताया कि शिविर में चार राज्य हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से सीनियर डिवीजन के 60 कैडेट्स ने भाग लिया और 10 दिनों में कैडेट्स ने गोबिंद सागर झील में करीब 421 किलोमीटर के लगभग नौकायन किया और इसकी बारीकियां भी सीखीं। बताया कि पूरे देश यह शिविर लगते हैं, जिसमें नेवल विंग के श्रेष्ठ कैडेट्स भाग लेते हैं। सभी डिविजन शिविर के बाद एनसीसी मुख्यालय दिल्ली में इसकी जानकारी देती है। पूरे देश में जो भी डिविजन पहला स्थान प्राप्त करती है, उसे प्रधानमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में कैडेट्स ने बेहतरीन तरीके से शिविर को पूरा किया और पहले दिन ने अंतिम दिन तक उसी जोश के साथ नौकायन किया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स के साथ बोट में मंडी भराड़ी फोरलेन पुल तक नौकायन किया और कैडेट्स के साथ अपना अनुभव सांझा किया। कमांडिंग ऑफिसर डॉ. देवाशीष गूहा को इस कैंप को बहुत ही शानदार तरीके से पूरा करने पर उन्होंने बधाई दी। साथ ही कैडेट्स और विद्यार्थियों से एनसीसी और भारतीय नौ सेना को ज्वाइन करने की अपील भी की। डॉक्टर देवाशीष गूहा ने बताया कि इस शिविर में 36 छात्रों और 24 छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्राओं ने छात्रों के बराबर साहस दिखाया। उन्होंने छात्राओं की इसके लिए सरहाना भी की। इस अवसर पर चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय से प्रशिक्षण अधिकारी कर्नल राहुल कौंडिन्य, शिमला से प्रशिक्षण अधिकारी कर्नल अभिषेक चतुर्वेदी, मुख्य अनुदेशक पेटी ऑफिसर भरत भूषण, एएनओ सब लेफ्टिनेंट डॉक्टर सुरेश कुमार, पीओ अनिल शर्मा, मनीष ठाकुर, राजेश कुमार, संजीव कुमार, विक्रम मुवाल, जीसीआई अंकिता, एएनओ केवल सिंह, सीटीओ अब्दुल मजीद और नौसेना यूनिट एनसीसी बिलासपुर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।