फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC cadets painted on the college gate

Bilaspur News: एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज के गेट पर उकेरी चित्रकला

Sun, 03 Dec 2023 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets painted on the college gate
घुमारवीं कॉलेज के गेट पर बनाई चित्रकला देश प्रेम के लिए कर रही प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में एनसीसी आर्मी विंग यूनिट 4 एचपी (आई) कंपनी, हमीरपुर की ओर से कैडेट्स को एनसीसी के मुख्य उद्देश्यों को समझाने के लिए विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इसके तहत कैडेट्स ने महाविद्यालय के मुख्य गेट, आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए गोद लिया।

कैडेट्स ने क्यारियां बनाकर फूल लगाए। साथ ही दीवारों पर एनसीसी का लोगो, एनसीसी के उद्देश्य, कारगिल विजय दिवस, राष्ट्र सेवा, ड्रग्स से बचाव, स्वच्छता, विभिन्नता में एकता और तान्या शेरगिल इत्यादि विषयों पर सुंदर चित्र बनाए। यह सारी गतिविधियां एनसीसी के कार्यकारी अधिकारी प्रो. राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में कराई गईं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, चरित्र, भाईचारा, निस्वार्थ सेवा, रचनात्मकता, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण इत्यादि गुणों को विकसित करना है। इस गतिविधि में नैना, शिवानी, राहुल, सोनिका, कनिका, आंचल, उज्जवल, शौर्य, नवनीत, प्रशांत, शिवांश, अनमोल, कृतिका, शिवम, विवेक, अनमोल और अन्य कैडेट्स ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. प्रीतम लाल, प्रो. बच्चन, सभी समितियों के समन्वयक डॉ. सुरेश शर्मा और सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed