{"_id":"69e0eb44ed26fa6c4b006d51","slug":"nayana-devis-ankush-becomes-under-18-champion-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158120-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयना देवी के अंकुश बने अंडर-18 चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयना देवी के अंकुश बने अंडर-18 चैंपियन
Thu, 16 Apr 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसोहल दंगल मेले में उमड़ा जनसैलाब
विशेष माली में मुल्लांपुर के दीपा ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत मोरसिंघी के गांव कसोहल में पारंपरिक लखदाता पीर दंगल मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। दिनभर अखाड़े में रोमांचक मुकाबलों का दौर चलता रहा। मेले का शुभारंभ मेला कमेटी के प्रधान कैप्टन सुरेंद्र चौहान व अन्य सदस्यों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया।
हिमाचल प्रदेश और पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए जोरदार मुकाबले खेले। अंडर-18 वर्ग में नयना देवी के अंकुश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में चंबा के विनोद को हराया। विजेता को 6 हजार रुपये नकद व गुर्ज, जबकि उपविजेता को 5 हजार रुपये व गागर देकर सम्मानित किया गया। विशेष माली में मुल्लांपुर के दीपा ने बाजी मारी। उन्होंने शानदार कुश्ती लड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। रामथल के सन्नी उपविजेता रहे। विजेता को 16 हजार और उपविजेता को 12 हजार रुपये नकद इनाम दिया गया। बड़ी माली का मुकाबला तलवाड़ी के संदीप और दिल्ली के विकास के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा। दोनों पहलवानों को 8-8 हजार रुपये नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। मेले के दौरान लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क बस सेवा भी चलाई गई। इससे दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों को काफी सहूलियत मिली। इस मौके पर मेला कमेटी के सचिव विचित्र सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दंगल मेले के जरिए जहां क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिला, वहीं युवाओं में खेलों के प्रति भी उत्साह देखने को मिला।