फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nayana Devi Ji College signs MoU with six schools

Bilaspur News: नयना देवी जी कॉलेज ने छह स्कूल के साथ एमओयू किया साइन

Wed, 20 Nov 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nayana Devi Ji College signs MoU with six schools
एमओयू हस्ताक्षर करने के बाद प्रधानाचार्य व अन्य । जागरूक पाठक
-बच्चों को बेहतर शिक्षा, कॅरियर मार्गदर्शन उपलब्ध करान मुख्य उद्देश्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी ने छह स्कूल के साथ एमओयू साइन किया। इसका उद्देश्य बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और कॅरिअर के क्षेत्र में मार्गदर्शन देना है।

कॉलेज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नकराणा, माकड़ी, खरकड़ी, टरवाड़, सलोआ व स्वाहण के साथ यह ओएमयू साइन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय विकास की योजना बनाना, संकाय और ढांचागत साधनों को साझा करना, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान प्रदान, कौशल आधारित पाठ्यक्रम संचालित करना है। इसके अलावा विद्यार्थियों को कॅरिअर परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करना छात्रों और शिक्षकों के लिए सहयोगात्मक कार्यशाला और प्रशिक्षण आयोजित करना और विद्यार्थियों व शिक्षकों को विविध परियोजनाओं में संलग्न करना है। उन्होंने कहा कि यह कदम स्कूलों और कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो छात्रों के भविष्य को एक नई दिशा प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed