फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   navratr festival

श्री नयना देवी के दरबार में आज से लगेगा श्रद्धालुओं का मेला

Fri, 30 Sep 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 30 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

दस दिनों तक नवरात्र में चलने वाले मेले के आयोजन के दृष्टिगत जिला व मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्र के मद्देनजर यहां दस दिन तक हजारों श्रद्धालु जुटेंगे। पहले नवरात्र को जहां श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोले जाएंगे।

विज्ञापन


वहीं दूसरे नवरात्र से कपाट रात 2 बजे से खोल दिए जाएंगे। मंदिर में रात्रि 12 बजे से 2 बजे तक चार आरतियां होगी। जबकि दिन में 12 से 12.30 बजे तक मध्याहन आरती की जाएगी। यानी मंदिर केवल ढाई घंटे के लिए बंद रहेगा।  
विज्ञापन


श्री नयना देवी जी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नौ सेक्टर बनाए गए हैं। नवरात्रों के दौरान एसडीएम बिलासपुर डॉ. हरीश गज्जू मेला अधिकारी व डीएसपी श्री नयना देवी जी बलदेव दत्त पुलिस मेला अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्रों के दौरान करीब साढ़े तीन सौै सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे वहीं करीब 40 सीसीटीवी कैमरों द्वारा असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही डीएफएमडी के माध्यम से यात्रियों को मंदिर में प्रवेश करवाया जाएगा। वहीं, मंदिर प्रशासन ने करीब सौ अस्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति की है।

मंदिर अधिकारी मदन लाल चंदेल के मुताबिक नवरात्रों के दृष्टिगत पानी की सभी टंकियों की सफाई करवा दी गई है। इसके अलावा पांच स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं, जो कि 24 घंटे तक सेवा देंगे। उधर, पूरा श्री नयना देवी जी में सफाई व्यवस्था के मद्देनजर सुलभ इंटरनेशनल संस्था ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

संस्था के प्रभारी रजनीकांत उपाध्याय ने बताया कि करीब 50 कर्मचारियों के अधीन सफाई का जिम्मा रहेगा, जिनमें 30 अस्थाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। डीएसपी बलदेव दत्त के अनुसार घवांडल चौक से गुफा तक सभी प्रकार की गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।


शक्ति पीठ श्री नयना देवी जी में पहली अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। कोलावालां टोबा में चेक पोस्ट खोली गई है, जिसमें हथियारों सहित जवान हर समय तैनात रहेंगे तथा वाहनों की भी पूरी गहनता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed