फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   navrater in naina devi temple

शारदीय नवरात्रों में नयनादेवी मंदिर में दो लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Fri, 15 Oct 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
navrater in naina devi temple
मां नयना देवी जी के दरबार में माथा टेकने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में हवन, मंत्रोच्चारण के साथ शारदीय नवरात्रों का समापन हुआ। मंदिर के पुजारी वर्ग और मंदिर न्यास ने विधिवत रूप से मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की। पाठ का भोग डाला गया और हवन यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रों में श्री नयनादेवी जी के दरबार में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं मंदिर न्यास को 85,51,275 रुपये नकद, 295 ग्राम 900 मिली ग्राम सोना, 14 किलो 445 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई। मेला अधिकारी योगराज ने बताया कि नवरात्रे सुख शांति से संपन्न हो गए। इस दौरान कोविड एसओपी का पूरी तरह से पालन किया गया। मंदिर अधिकारी विजय गौतम ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास और प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे। बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed