फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   naveen became pta president bilaspur

बिलासपुर कॉलेज पीटीए के अध्यक्ष बनें नवीन

Sun, 18 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
naveen became pta president bilaspur
बिलासपुर कॉलेज में चुनाव के बाद पीटीए की नई कार्यकारिणी। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के पीटीए चुनाव ने रविवार को 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीटीए की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से होने के बजाए वोटिंग के माध्यम से हुआ। इससे पूर्व वर्ष 2004 में पीटीए चुनाव में वोटिंग हुई थी। जबकि 2005 से 2015 तक सर्वसम्मति से ही पीटीए की कार्यकारिणी गठित होती रही।

विज्ञापन


मगर रविवार को पीटीए चुनाव में वोटिंग हुई और प्रधान पद के उम्मीदवार नवीन ठाकुर ने 79 वोट हासिल कर लगातार तीसरी बार जीत हासिल करके हैट्रिक बनाई। जानकारी के मुताबिक रविवार को पीटीए की बैठक प्राचार्य डॉ. राकेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें पीटीए की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन


आपसी सहमति ने बनने के कारण पीटीए के चुनाव करवाए गए। हालांकि बैठक में उपस्थित अभिभावकों और अध्यापकों ने आपसी सहमति से कार्यकारिणी रिपीट करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन सहमति न बनने के कारण चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। इसमें नवीन ठाकुर, हेमराज ठाकुर और महेंद्र शर्मा प्रधान पद के लिए चुनाव में उतरे। चुनाव में कुल 104 वोट पड़े। इसमें से नवीन को 79, हेमराज को 21 और महेंद्र को मात्र एक मिला। जबकि तीन वोट रद्द हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह नवीन ठाकुर को प्रधान घोषित किया गया। इसके अलावा उपप्रधान के प्रीति भाटिया और सीमा चंदेल में मुकाबला हुआ। इसमें प्रीति को 62 और सीमा को 38 वोट प्राप्त हुए। जबकि चार वोट रद्द हो गए। वहीं, सह-सचिव पद के लिए संतोष कुमार और वेद प्रकाश का नाम प्रस्तावित हुआ, लेकिन बाद में वेद प्रकाश ने अपना नाम वापिस ले लिया। इसके चलते संतोष कुमार को सह-सचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद के लिए मात्र एक नाम ही आया, जिसमें विनस मोहम्मद को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।


प्रो. धीरेंद्र गुप्ता बने सचिव
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश भारद्वाज ने पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें नवीन ठाकुर को प्रधान, प्रीति भाटिया को उपप्रधान, प्रो. धीरेंद्र गुप्ता को सचिव, संतोष कुमार सह-सचिव, विनस मोहम्मद को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र गुप्ता और प्रकाश चंद को सलाहकार जबकि रीता देवी, प्रकाश, शशि पाल, बीबी सांख्यान, पीएस कटवाल और प्रवेश शर्मा को सदस्य घोषित किया गया। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed