{"_id":"67c06d4d443312b9f404d211","slug":"national-service-scheme-unit-launched-cleanliness-and-public-awareness-campaign-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132861-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने चलाया स्वच्छता एवं जन-जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने चलाया स्वच्छता एवं जन-जागरुकता अभियान
विज्ञापन
मार्कंडेय में स्चच्छता अभियान के दौरान सफाई करते जुखाला कॉलेज के स्वयंसेवी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता एवं जन-जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह की अध्यक्षता में स्वयंसेवियों ने मार्कंडेय ऋषि मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया और प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान में योजना प्रभारी अमन शर्मा और सहायक आचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिक्षक विजय शर्मा और पर्यवेक्षक श्यामलाल ने स्वयंसेवियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया।
महाविद्यालय के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। स्वयंसेवियों को भीड़ प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव दिलाने के लिए तीर्थ स्थल पर भेजा गया। विद्यार्थियों को वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने और सुधार हेतु सुझाव देने का प्रोजेक्ट सौंपा गया है, जो भविष्य में नीति निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।