फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   narwari fair

चंबा आर की नदिया पार... पर मचाया धमाल

Fri, 18 Mar 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 18 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
narwari fair
नलवाड़ी उत्‍सव में कायऱ्क्रम पुस्‍तत करने से पूवऱ्र्व कलाकार - फोटो : अमर उजाला

कहलूर लोकोत्सव-2016 का शुभारंभ शुक्रवार को धूमधाम से हुआ। राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। तीन दिवसीय उत्सव के पहले दिन 200 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बिलासपुर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना मां शारदे हंस वाहिनी... प्रस्तुत किया। इसके बाद महिला मंडल लुहणू-कनैता की महिलाओं ने प्यारी रूकमणिए..., गुजरिए..., चंबा आर की नदिया पार... आदि लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। सुंदर राम एंड पार्टी, सारंग कला केंद्र बिलासपुर, महिला मंडल चनालग, गुग्गाघाट बडोटा, औहर, दनोह, चांदपुर, कंदरौर, कजैल, रोहिण, चलैहली व निचली भटेड़ सहित कई महिला मंडलों ने लोक संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सोनिया कुमारी व लच्छिमी राम ने भी लोक गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन


मुख्यातिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक संस्कृति को संजोए रखने में मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए हमें निरंतर प्रयास करने चाहिए। जिला भाषा अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने कहा कि कहलूर लोकोत्सव की शुरुआत 2007 में हुई थी। इसके बाद यह उत्सव लगातार जारी है। इस उत्सव में स्थानीय लोक कलाकारों व महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। इस अवसर पर डीवाईएसओ श्याम कौंडल, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा, डॉ. मीना वर्मा, मंजूला शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर, नीरज वर्मा व पदमदेव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



मुख्यातिथि रामलाल ठाकुर ने सुनाया लोक गीत
उत्सव के दौरान मुख्यातिथि रामलाल ठाकुर ने भी लोक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को हैरान कर दिया। उन्होंने पला की चंदो ब्राह्मणी ए... गीत सुनाया। जिसे सुनकर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इस दौरान प्रसिद्ध गायिका डॉ. मीना वर्मा ने भी उनका साथ दिया। इसके अलावा उत्सव में मंच संचालन कर रही शिमला की रश्मि ठाकुर ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed