फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   narwari fair cultural programme

बापू दूरे न देयां ओ परदेसे....

Sat, 19 Mar 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 19 Mar 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
narwari fair cultural programme
नृत्‍य प्रस्‍ततु करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

बापू दूरे न देयां ओ परदेसे, न देयां तुसां जो कसम लगे गुरुदेव दी... संस्कार गीतों की प्रस्तुति से महिला मंडल पट्टा के कलाकारों ने दर्शकों को प्राचीन लोक विरासत से रूबरू करवाया। लोक कलाकारों ने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में कहलूर लोकोत्सव में खूब समां बांधा। इस अवसर पर जिला के वरिष्ठ लोक गायक भगवान दास ने  मेले लगी गए लूहणू रे मैदाने ओ लोको मेले लगी गए...  गीत की प्रस्तुती देकर जनसमूह का  मनोरंजन किया। कहलूर लोकोत्सव के दूसरे दिन 25 सांस्कृतिक दलों, महिला मंडलों के 200 से भी अधिक कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा, लोक वाद्य यंत्रों तथा लोक गीतों एवं लोक नृत्यों के माध्यम से लोक विरासत की मनोहारी छटा बिखेर कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला समिति की अध्यक्षा मानसी सहाय ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं । जिला भाषा अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने कहलूर लोकोत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन जिला के महिला मंडल देवली, हरीदास जनूउ कोट, अनुकंचन, कृष्णु राम पार्टी पजैलकलां, तानिया चंदेल मंडी मानवां ने जहां लोक भजन तथा लोक गाथा की प्रस्तुतियां दीं, वहीं महिला मंडल मगरोट, स्वयं सहायता समूह चैहड़, महिला मंडल भटेड़ ऋषीकेश, महिला मंडल सांई, महिला मंडल कसेह, महिला मंडल मंडी मानवा, महिला मंडल चकली, महिला मंडल बलड़ा, महिला मंडल दोल्हा ब्राह्मणा, भोले शंकर स्वयं सहायता समूह बलड़ा ने बिलासपुरी गिद्दा प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इसके अतिरिक्त पुष्पा देवी एवं साथी, सोनू देवी एवं सहेलियों, मां जालपा स्वयं सहायता समूह सिहड़ा, टकरेड़ा से बनिता एवं सहेलियां, शिवानी, अंजना, सुरभी तथा जय पाल चंदेल ने भी लोक गीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed