फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Narrated the story of the appearance of Lord Shri Krishna

Bilaspur News: भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का सुनाया प्रसंग

Thu, 26 Mar 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Narrated the story of the appearance of Lord Shri Krishna
शिव मंदिर बछड़ी मसधाण में आयोजित भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाते हुए श्रद्धालु। स्रोत:
शिव मंदिर बछड़ी मसधाण में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। मोरसिंघी पंचायत के महाकालेश्वर शिव मंदिर बछड़ी मसधाण में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पंडित पंकज भारद्वाज ने श्रीकृष्ण का प्राकट्य प्रसंग सुनाया।

इस दौरान जब नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, भजन-कीर्तन और नृत्य के माध्यम से जन्मोत्सव का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कथावाचक ने कहा कि जब-जब अधर्म, अत्याचार और अहंकार बढ़ता है, तब ईश्वर अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि कारागार के द्वार खुलना और पहरेदारों का सो जाना इस बात का प्रतीक है कि जब हृदय में परमात्मा का वास होता है, तो बंधन स्वतः समाप्त हो जाते हैं। कथा के अंत में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed