फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Narrated the story of Shri Krishna's birth to the people

Bilaspur News: लोगों को सुनाया श्रीकृष्ण जन्म कथा का प्रसंग

Mon, 02 Jun 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 02 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Narrated the story of Shri Krishna's birth to the people
नागा बाबा कुटिया गौरी शंकर मंदिर सुन्हाणी में भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की खुशी मनाते हुए श्
-नागा बाबा कुटिया गौरी शंकर मंदिर में भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नागा बाबा कुटिया गौरी शंकर मंदिर सुन्हाणी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पंडित राधारमन शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का प्रसंग सुनाया।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। अहंकार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने कहा कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और वह गोकुल पहुंच गए। शास्त्री ने कहा कि जब धरती पर धर्म की हानि होती है। तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा। कथा समापन पर सभी लोगों में प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर बाबा अर्भय गिरी जी महाराज, गोपाल स्वरूप शास्त्री, रमेश कौंडल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed