फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Narrated the incident of devotee Prahlad to the people in the story.

Bilaspur News: कथा में लोगों को सुनाया भक्त प्रहलाद का प्रसंग

Tue, 28 May 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Narrated the incident of devotee Prahlad to the people in the story.
-सुन्हाणी के शिव गौरी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हानी के नागा बाबा कुटिया शिव गौरी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथावाचक पंडित राधा रमन शास्त्री ने भक्त प्रहलाद का प्रसंग सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया।

उन्होंने कहा कि हिरण्यकश्यप अपने भाई की मौत का बदला भगवान विष्णु से लेने के लिए ब्रह्मा जी की तपस्या करने के लिए एक वृक्ष के नीचे बैठ गया। देव गुरु बृहस्पति तोते के रूप में वृक्ष पर बैठ गए और नारायण के नाम की रट लगाने लगे। हिरण्यकश्यप तपस्या छोड़कर घर आ गया। उनकी पत्नी ने पूछा कि आप तपस्या छोड़कर क्यों चले आए तो तोता की बात बताई। पत्नी ने भी भगवान के नाम का जप किया और गर्भ ठहर गया। भक्त प्रहलाद के रूप में बालक का जन्म हुआ। जब प्रहलाद गुरुकुल से घर आए तो हिरण्यकश्यप ने पूछा कि क्या शिक्षा ग्रहण की। प्रहलाद भगवान का गुणगान करने लगे। इससे हिरण्यकश्यप क्रोधित हो उठा। उन्होंने कहा कि तुम मेरे शत्रु का गुणगान कर रहे हो। प्रहलाद ने भगवान की आराधना नहीं छोड़ी। हिरण्यकश्यप अत्याचार करता रहा और भगवान प्रहलाद को बचाते रहे। एक दिन हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद से कहा कि तुम्हारे भगवान कहां हैं। प्रहलाद ने जवाब दिया कि कण-कण में और इस खंभे में भी हैं। इतना सुनते ही हिरण्यकश्यप ने तलवार निकालकर खंभे पर वार कर दिया। तब नरसिंह के रूप में भगवान प्रकट हुए और हिरण्यकश्यप का वध कर देते हैं। उन्होंने कहा कि अभिमान नहीं करना चाहिए, क्योंकि रावण, कंस और हिरण्यकश्यप को उसका अहंकार ही ले डूबा था। इसलिए हमें हमेशा अहंकार से बचना चाहिए। इस अवसर पर मंदिर के महंत बाबा अभयगिरी जी महाराज सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed