फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NAP Ghumarwin's claims exposed, drains covered with filth

Bilaspur News: नप घुमारवीं के दावों की खुली पोल, नालों में गंदगी से पटे नाले

Wed, 29 Jan 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
NAP Ghumarwin's claims exposed, drains covered with filth
नगर परिषद घुमारवीं के नाले में फैली गंदगी। संवाद
-गांधी चौक और बजोहा क्षेत्र की स्थिति सबसे ज्यादा खराब
विज्ञापन

-कागजों तक रह गई वार्ड में जाकर सफाई करने की योजना
-कचरे से बंद हो चुके हैं शहर के अधिकतर नाले

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं भले ही स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन शहर के नाले व नालियों में फैली गंदगी उसकी हकीकत बयां कर रही है। नियमित सफाई न होने के कारण नालों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
नगर परिषद ने अपनी पिछली बैठक में यह निर्णय लिया था कि सफाई कर्मचारी हफ्ते में एक बार सभी वार्डों में जाकर सफाई करेंगे, लेकिन यह निर्णय केवल कागजों तक सीमित रह गया है। घुमारवीं शहर के गांधी चौक और बजोहा क्षेत्र के साथ बहने वाले नालों की हालत बेहद दयनीय है। खासकर को-ऑपरेटिव बैंक के पास स्थिति अत्यधिक खराब है, जहां लोग सुबह-शाम कचरा फेंकते हैं। सफाई न होने के कारण नाले में जमा कचरे से उठ रही दुर्गंध ने आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शहर के अधिकांश नाले कचरे से बंद हो चुके हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से नगर परिषद ने नालों की सफाई नहीं करवाई है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। नालों में जमा गंदा पानी और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है। एक ओर स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं नगर परिषद की लापरवाही से उसके दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

खुले में बहती गंदगी के कारण सीर खड्ड भी प्रदूषित हो रहा है, जहां से कई पेयजल योजनाओं के तहत पानी की आपूर्ति की जाती है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आसपास के गांवों में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्ष रीता सहगल ने कहा कि मामला हमारे ध्यान में आया है। जल्द ही सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर नाले की सफाई करवाई जाएगी। साथ ही लोगों से निवेदन है कि किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा नालों में न फेंके और शहर को साफ-सुथरा रखने में नगर परिषद का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed