{"_id":"6ad517c3a829f098a40c36f7","slug":"namhol-emerges-as-champion-in-kurash-abps-baga-becomes-champion-in-taekwondo-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-170190-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुराश में नम्होल,ताइक्वांडो में एबीपीएस बागा बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुराश में नम्होल,ताइक्वांडो में एबीपीएस बागा बना चैंपियन
विज्ञापन
नम्होल स्कूल में आयोजित छात्राओं की एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मान
नम्होल स्कूल में छात्राओं की एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 25 स्कूलों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में रविवार को अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के 216 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत घ्याल की प्रधान मीना देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सभी स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खेल प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि कुराश में नम्होल स्कूल विजेता और मोरसिंघी स्कूल उपविजेता रहा। ताइक्वांडो में एबीपीएस बागा विजेता और नम्होल स्कूल उपविजेता रहा। योग में गेहड़वीं स्कूल विजेता और उच्च स्कूल हंबोट उपविजेता रहा। एथलेटिक्स में मोरसिंघी स्कूल विजेता और कुठेड़ा स्कूल उपविजेता रहा। मार्चपास्ट में मोरसिंघी स्कूल विजेता रहा। भाषण प्रतियोगिता में एसवीएम झंडूता की परिधि पहले, ग्लोरी स्कूल बिलासपुर की शान्या शर्मा दूसरे और कल्लर स्कूल की मानवी, शाहतलाई की दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रहीं। एकल गान में पीएमश्री स्कूल घुमारवीं स्कूल पहले, ग्लोरी स्कूल बिलासपुर दूसरे और बंदला स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। शास्त्रीय गायन में झंडूता स्कूल पहले स्थान पर रहा। एकांकी नाटक में राधा कृष्णा स्कूल घंडालवीं पहले, भराड़ी स्कूल, निहारखंड वासला स्कूल दूसरे और बीपीएस नम्होल तीसरे स्थान पर रहा। समूह गान में बंदला स्कूल पहले, नम्होल स्कूल, जीपीएस बिलासपुर दूसरे और घुमारवीं स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य में पीएमश्री स्कूल घुमारवीं पहले, उच्च पाठशाला बरोहा दूसरे और नम्होल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल का स्टाफ, अन्य स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।