{"_id":"58d2b4a54f1c1be5431a4cae","slug":"nalwari-fair-third-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया और अनुज के नाम रही नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया और अनुज के नाम रही नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या
अमर उजाला ब्यूरो, िबबिलासपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोबिंद सागर झील के किनारे लुहणू मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में अमूल स्टार वॉयस ऑफ इंडिया व छोटे उस्ताद फेम सोनिया शर्मा तथा इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा के नाम रही। रियलिटी शो के गायकों ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने हिंदी व पहाड़ी गीतों से खूब समां बांधा।
विज्ञापन
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में सदर विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। तीसरी संध्या की स्टार कलाकार सोनिया शर्मा ने लंबी जुदाई..., जुगनी..., दमादम मस्त कलंदर..., पर्दा है पर्दा..., कजरा मोहब्बत वाला..., मिर्जा... व मस्ती भरी रात... आदि गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने श्री गणेशा देवा... गीत से अपना कार्यक्रम शुरूआत किया। इसके बाद उन्होंने गुरूआं..., चन्ना मेरेया..., जुगनी..., गुलाबी आंखें..., गंदी बात..., साड़ी के फोल-सा..., सुनो ना संगेमरमर..., मुस्कुराने की वजह तुम हो..., पूरा लंदन ठुमकदा... व दमादम मस्त कलंदर... आदि गीतों पर दर्शकों को खूब झूमाया।
विज्ञापन
इसके अलावा जोगेंद्रनगर के रवि कुमार ने इतना तो याद है मुझे..., शिमला के रामेश्वर शर्मा ने उच्चियां धारा रा नजारा... व लागा नाटी रा जलारा..., मंडी के जगदीश ने ओ नीरू तेरी चिठ्ठी... व तेरी बाराती आए सरला..., शिमला की अनु ने तुम्हें दिल लगी भूल जानी पड़ेगी... व कजरा मोहब्बत वाला..., विमला देवी ने तेरी जैरा बिच... व भला सिपाहिया डोगरिया..., मंडी के अरीन अरोड़ा ने लंदन ठुमकदा... व तारे गिन-गिन याद च तेरी..., मास्टर नितिन कौशल ने चन्ना मेरेया... व ओ कबीरा..., सुंदरनगर के अनिल ने उच्चयां पहाड़ा दा..., सोलन के सोहन सिंह ने तेरे मस्त-मस्त दो नैन... व शिमला के गोपी जैक्स ने पुत हां पंजाबी... व याद आ रहा है... आदि गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन