{"_id":"5e4eb1f28ebc3ef28f44c1f9","slug":"nalwar-mela-bilaspur-news-sml3250644112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में ऊंट और घोड़ागाड़ी की सवारी का उठा पाएंगे लोग लुत्फ:गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में ऊंट और घोड़ागाड़ी की सवारी का उठा पाएंगे लोग लुत्फ:गोयल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि 17 से 23 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले नलवाड़ मेले में ऊंट और घोड़ागाड़ी सवारी का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस बार मेले में स्थानीय व्यंजनों के फूड कॉर्नर, बेबी शो, फैंसी ड्रेस, फ्लॉवर शो, फोटोग्राफी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बिलासपुर की समृद्ध विरासत को दर्शाते हुए प्रदर्शनी का आयोजन और आतिशबाजी का आयोजन भी प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त पतंगबाजी और स्टीमर और साहसिक खेलों की प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान लगने वाली प्रदर्शनियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करने की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर स्मारिका प्रकाशन, सफाई व्यवस्था, पशु प्रदर्शनियां, कलाकारों के चयन, यातायात व्यवस्था, शोभा यात्रा, उप समितियों की बैठक इत्यादि बीस से भी अधिक मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई।
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के सफल आयोजन के लिए वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में मेला कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। मेले में होने वाले आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सदर के विधायक सुभाष ठाकुर भी मौजूद रहे। विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि नलवाड़ी मेले को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें और इस मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दें। उन्होंने कहा कि मेले को बेहतर और नया स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। इस बार मेले में और अधिक आकर्षक गतिविधियों को भी शामिल करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मेले के साथ जुड़ी कुश्ती, हैंडबॉल और कबड्डी जैसी स्पर्धाओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और पहलवान भाग लेकर इसकी भव्यता को बढ़ाते हैं। नलवाड़ी मेले के दौरान पैराग्लाइडिंग, एंगलींग और रस्साकशी प्रतियोगिताएं करवाने के भरपूर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2020 को यादगार बनाने के लिए सभी लोग अपने सुझाव दें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, जिला वन अधिकारी सरोज भाई पटेल, एडीएम विनय धीमान, एएसपी भागमल, एसडीएम रामेश्वर, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, आरटीओ एसके पराशर, सीएमओ डॉ. प्रकाश दरोच के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।